spot_img

Mumbai : मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने का ऐलान करने वाले डायरेक्टर ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

मुंबई: (Mumbai)महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ बनाने का ऐलान करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने बड़ा कदम उठाया है। सनोज मिश्रा ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इन लोगों पर मिश्रा को बदनाम करने और फिल्म को रोकने की कोशिश का आरोप है। सनोज मिश्रा पर 10 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म के लिए मोनालिसा को लाखों रुपये फीस देने के बावजूद कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस FIR में वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी), रवि सुधा चौधरी, माही आनंद, मारुत सिंह और एक यूट्यूब चैनल के मालिक अभिषेक उपाध्याय का नाम शामिल है।

मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
दरअसल महाकुंभ 2025 में चर्चा में आईं मोनालिसा अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन उनकी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ विवादों में घिर गई है। फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों से परेशान होकर मिश्रा ने कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

सनोज मिश्रा ने लगाया ये आरोप
मिश्रा का आरोप है कि ये पांच लोग मिलकर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं और उन्हें पूरे देश में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मीडिया में झूठी खबरें फैलाई हैं। उनका दावा है कि ये लोग नहीं चाहते कि मोनालिसा की फिल्म बने। इसलिए वे उन्हें बदनाम और ब्लैकमेल कर रहे हैं।

Explore our articles