spot_img

Mumbai : रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ की धुआंधार कमाई

Mumbai: ‘Dhurandhar 2’ Rakes in Massive Earnings Even Before Release

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2: The Revenge) अपनी अग्रिम टिकट बिक्री में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारत में फिल्म के विशेष प्रदर्शनों के लिए टिकटों की तेजी से बिक्री हो रही है, वहीं अमेरिका और कनाडा में भी यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इन सबके चलते फिल्म ने रिलीज से पहले ही दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 13 मार्च की सुबह तक भारत में फिल्म के विशेष प्रदर्शनों के लिए लगभग 4.7 लाख टिकट बिक चुके हैं। इससे फिल्म की कमाई 24.4 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। माना जा रहा है कि यह किसी भारतीय फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा विशेष प्रदर्शन बनने जा रहा है और यह पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ (They Call Him OG) द्वारा बनाए गए करीब 25 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है।

फिल्म विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में पहले दिन के लिए लगभग 27.7 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की जा चुकी है। इनमें केवल प्रीमियर शो के लिए करीब 9.24 करोड़ रुपये की अग्रिम टिकट बिक्री शामिल है। आदित्य धर के निर्देशन (Directed by Aditya Dhar) में बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अग्रिम टिकट बिक्री के आंकड़े देखकर माना जा रहा है कि फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Explore our articles