
मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Bollywood actor Ranveer Singh’s film Dhurandhar 2) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में 1255 करोड़ रुपये से ज्यादा (Dhurandhar 2 has grossed over ₹1,255 crore worldwide within just 10 days of its release) की कमाई कर ली है। दसवें दिन फिल्म ने 62.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ और नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं विदेशी बाजार में फिल्म 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दसवें दिन ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे साफ है कि फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी छाई हुई है।
फिल्म ने पहले दिन (पेड प्रिव्यू सहित) 145.55 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।आगे भी फिल्म की कमाई मजबूत रही-पांचवें दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.70 करोड़ और नौवें दिन 41.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर (directed by Aditya Dhar) ने किया है, जिन्हें इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री के बड़े फिल्मनिर्माताओं में गिना जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन (Akshaye Khanna, Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal, and Sara Arjun) जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर’ का पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, जिसने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। अब ‘धुरंधर 2’ उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचती नजर आ रही है।


