spot_img

MUMBAI : भिवंडी में कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रही गुटखे की तस्करी व सप्लाई

फिर 18 लाख का प्रतिबंधित गुटखा सहित तकरीबन 34 लाख का माल जब्त

मुंबई : भिवंडी गुटखे की तस्करी व सप्लाई का हब बन गया है। लगातार कार्रवाई के बावजूद न तो गुटखे की तस्करी पर विराम लग रहा है और न ही सप्लाई पर अंकुश लग है।अन्न व औषध विभाग (एफडीए) ने पुनः विभिन्न प्रकार के गुटखा से भरे दो टेंपो सहित कुल 34 लाख रुपए का माल बरामद किया है।अन्न सुरक्षा अधिकारी माणिक आबासाहेब जाधव की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता सहित अन्न सुरक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में सुगंधित सुपारी व गुटखा की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा हुआ है, बावजूद भिवंडी में अन्य राज्यों से प्रतिबंधित गुटखा तस्करी द्वारा लाने व बिक्री की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है। गुप्त सूचना पर अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भिवंडी के काल्हेर इलाके में स्थित रेतीबंदर के श्री अरिहंत गोदाम परिसर के वाई -1 गोदाम के सामने खड़ी टेम्पो क्रमांक एमएच 04 जेयू 6307 में 20 बोरियां और टेंपो नंबर एमएच 04 जेके 2384 में 25 बोरियां कुल 45 बोरियों में आर.के. नामक कुल 17 लाख 82 हजार रुपए का गुटखा बरामद हुआ है।
साथ ही दो टेंपो सहित कुल 33 लाख 82 हजार रुपए का माल जप्त किया है। खाद्य निरीक्षक माणिक जाधव ने प्रतिबंधित गुटखा के सप्लायर अबीर मायेकर, कर्नाटक पासिंग की दो आयशर टेंपों में गुटखा परिवहन कर रहे दो अज्ञात व्यक्तियों, मुंबई कांदिवली से प्रतिबंधित गुटखा के खरीदार जावेद, साजिद, बबलू, राजू पावन, धीरज व नंदू कुल 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles