मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में नवी मुंबई स्थित भूमि अभिलेखा विभाग के उप अधीक्षक वर्ग दो तथा उप अधीक्षक भूमि अभिलेखा ( NAINA) के 55 वर्षीय दिलीप तुलसीराम बागुले को नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो (Navi Mumbai Anti-Corruption Bureau) ने कल 16 दिसंबर 25 को शिकायतकर्ता से छह लाख रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।ब्यूरो ने इसके साथ इस रिश्वत की राशि देने के लिए बाध्य करने वाले भूमि अभिलेखा नैना के कर्मचारी 27 वर्षीय कलीमुद्दीन रियाजउद्दीन के विरुद्ध भी रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है।
ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो (Thane Anti-Corruption Bureau) ने आज बताया है कि शिकायतकर्ता ने 15 दिसंबर 2025को नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो से शिकायत की थी कि शिकायतकर्ता एक विकासक के अधीन तीन वर्ष से काम करता है।उसने विकासक अर्थात नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इनफ्लेंस एरिया (NAINA) टीपीएस क्रमांक एक भूखंड 27खरीदा था।शिकायतकर्ता ने इस भूखंड के आकार के नाप हेतू विकासक के नाम पर आवेदन देने हेतू जिला अधीक्षक भूमि अभिलेखा (NAINA) में 28नवंबर 2025को आवेदन दिया था।
इसके बाद भूखंड के आकार को नापने के लिए 3दिसंबर 2025का दिन तय किया गया था।इसी बीच नैना यानी भूमि अभिलेखा विभाग के कर्मचारी के आर शेख ने 5दिसंबर 25को उस भूखंड के आकार को नापा था।के आर शेख ने इस भूखंड को नापने के बाद15दिसंबर को शिकायतकर्ता से भूमि अभिलेखा उप अधीक्षक (NAINA) के दिलीप तुलसीराम बागुले से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया था।भूमि अभिलेखा उप अधीक्षक बागुले ने शिकायतकर्ता से इस काम के लिए नो लाख रूपए की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने इसके बाद नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो के दफ्तर में जाकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।इसी बीच नैना के भूमि अभिलेखा उप अधीक्षक बागुले ने शिकायतकर्ता से आपसी सहमति के बाद भूखंड नापने के प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सिर्फ छह लाख रूपए देने के लिए कहा था।इस क्रम में कल 16दिसंबर को शिकायतकर्ता से भूमि अभिलेखा नैना उप अधीक्षक दिलीप तुलसीराम बागुले (Deputy Superintendent of Land Records Dilip Tulsiram Bagule) छह लाख रुपए रिश्वत की राशि ले रहे थे नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो के द्वारा हिरासत में लिए गए।अब बागुले और के आर शेख के विरुद्ध रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया जा रहा है।


