
मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एपी) के नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Nationalist Congress Party (NCP-AP) leader and Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की अस्थियों को शुक्रवार को बारामती में करहा और नीरा नदियों के संगम पर पवार के बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने विसर्जित किया। अजीत पवार की अस्थियां प्रयागराज में गंगा यमुना के संगम (Ajit Pawar’s ashes will also be immersed in the confluence of the Ganga and Yamuna rivers in Prayagraj) में भी प्रवाहित की जाएंगी।
अजीत पवार की मौत के तीसरे दिन राकांपा के वरिष्ठ नेता शरद पवार सहित पवार परिवार के लोगों ने बारामती में जाकर अजीत पवार की अस्थियों को संकलित किया और करहा और नीरा नदियों के संगम में जाकर अस्थियों को विसर्जित किया। इस मौके पर अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सुप्रिया सुले, श्रीनिवास बापू पवार और योगेंद्र पवार (Ajit Pawar’s wife Sunetra Pawar, Supriya Sule, Srinivas Bapu Pawar, and Yogendra Pawar) भी मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान के प्रांगण में अजीत पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था।


