
मुंबई : मुंबई में मेट्रो-7 और मेट्रो-2 की सेवा पूरे रूट पर शुरू होने के बाद यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है. दोनों रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ मेट्रो सेवा के जल्दी बंद होने का रिस्पांस भी आ रहा था. इसके बाद महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन ने मेट्रो सेवाओं के टाइमिंग में बदलाव का निर्णय लिया है. अब इस लाइन पर रात को 10:09 मिनट के बजाए 10:30 बजे आखिरी मेट्रो दौड़ेंगी. महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन ने मेट्रो-7 और मेट्रो-2 की टाइमिंग में बदलाव का निर्णय लिया है. इसके तहत अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व और गुंडवली से डहाणुकरवाडी से छूटने वाली मेट्रो के टाइमिंग को बढ़ाया गया है. अभी इन दोनों स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात को 10 बजकर 9 मिनट पर छूटती थी।
वैलेंटाइन डे से बदला टाइम टेबल
महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन ने मंगलवार से यह नया टाइम टेबल लागू कर दिया है.
-अंधेरी पश्चिम से दहिसर पूर्व तक अभी आखिरी मेट्रो 10:09 बजे चलती थी.
-नए टाइम टेबल के तहत रात को 10 बजकर 20 मिनट और साढ़े दस बजे (10:30) बजे दो मेट्रो दौड़ेंगी.
-गुंडवली से डहाणुकरवाडी स्टेशनों के बीच भी अभी आखिरी मेट्रो 0:09 बजे चलती थी.
-नए टाइम टेबल के तहत रात को 10 बजकर 20 मिनट और साढ़े दस बजे (10:30) बजे दो मेट्रो दौड़ेंगी.
दरअसल, रात के समय में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अभी इन दोनों रूट पर यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ रही है. यात्रियों से मिल रहे फीडबैक के बाद महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन ने मेट्रो का समय बढ़ाया है।


