spot_img

Mumbai : कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट पर दो दिनों में जब्त किया 4.81 करोड़ का सोना, छह गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई सीमा शुल्क आयुक्तालय (कस्टम) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर पिछले दो दिनों में 4.81 करोड़ रुपये मूल्य का 8.1 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि अपने कपड़ों और निजी अंगों में सोना छिपाने वाले छह यात्रियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

कस्टम की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। इसके तहत ही कस्टम ने पिछले दो दिनों में 12 अलग-अलग मामलों में 4.81 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 8.1 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। इनमें से एक मामले में, एक यात्री ने अपने मलाशय में अंडाकार आकार के कैप्सूल में सोने का मोम छिपाया था जबकि दूसरे मामले में, एक यात्री के शरीर पर एक सोने की चेन, रोडियम-प्लेटेड पेंडेंट और लॉकेट पाया गया। इसी तरह कस्टम विभाग की टीम ने अलग-अलग 12 मामलों में कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles