spot_img

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने 12 किलोग्राम सोना जब्त किया

मुंबई : (Mumbai) सीमा शुल्क विभाग (team of Customs Department) (कस्टम) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 8.17 करोड़ रुपये कीमत का 12.74 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। इसके साथ ही 20 मामलों में 10 लाख करोड़ रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जब्त किया गया और पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

कस्टम सूत्रों ने शनिवार को मीडिया को बताया कि कस्टम की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर नियमित छानबीन करती है। इसके तहत ही पिछले एक सप्ताह में कस्टम की टीम ने अलग अलग 20 मामलों में कार्रवाई करते हुए सोना और इलेक्ट्रानिक्स सामान के साथ पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों ने प्रतिबंधित सोना विभिन्न रूपों में छिपाया गया था, जैसे मोम और सोने की परत वाले कपड़ों में सोने की धूल, कच्चे आभूषण और सोने की छड़ें, पानी की बोतल में और मुंबई में उतरने वाले यात्री के शरीर पर। इन सभी यात्रियों की सावधानी से छानबीन की गई और तस्करी का सोना व अन्य सामान बरामद किए गए।

कस्टम सूत्रों के अनुसार एक मामले में तो आरोपित ने पानी की बोतल में सोने की धूल को मोम के रुप में छिपाया था। इसे तकनीकी आधार पर बरामद किया गया। इस मामले में बरामद सोने की धूल का वजन 2580.00 ग्राम पाया गया। इसी तरह दुबई से यात्रा कर आए भारतीय नागरिकों को अंडरगारमेंट्स और मलाशय में छिपाकर रखे गए 3335 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया। कस्टम की टीम ने दुबई से आई एयर इंडिया की उड़ान की सीट के नीचे छिपाई गई 1500.00 ग्राम वजन की छह सोने की छड़ें जब्त कीं। दुबई से आने पर एक भारतीय नागरिक से 14,21,818 रुपये मूल्य के हैंडबैग और चेक-इन सामान के अंदर छुपाए गए नौ उच्च मूल्य वाले ऐप्पल आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी का सामान बरामद किया गया। इन मामलों की गहन छानबीन जारी है।

New Delhi : लैक्रॉस टीमों से लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रचने का आह्वान

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने बुधवार को भारतीय पुरुष और महिला लैक्रॉस टीमों...

Explore our articles