spot_img

Mumbai : ठाणे में सीएससी उप निदेशक ढाई लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mumbai: CSC Deputy Director Arrested in Thane for Accepting Bribe of ₹2.5 Lakhs

मुंबई : (Mumbai) ठाणे शहर में चरई स्थित महानगर टेलीफोन निगम भवन (Mahanagar Telephone Nigam) (MTNL) में कोंकण संभाग के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति ( CSC) की उप निदेशिका श्रीमती मीनाक्षी नारायण (Mrs. Meenakshi Narayan) उन्हाले को कल 13 मार्च 2026को शाम चार बजकर 10मिनट पर रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) ने पंचों के समक्ष उनके ही कक्ष में शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है।

ठाणे स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग (Thane-based Anti-Corruption Department) द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की धर्मपत्नी और उनकी पुत्री का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन करने के लिए ठाणे के नौपाड़ा क्षेत्र मे एमटीएनएल भवन में स्थित कोंकण संभाग (Konkan Division) के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति के कार्यालय में उन्होंने उप निदेशक श्रीमती मीनाक्षी नारायण उन्हाले (Director Mrs. Meenakshi Narayan Unhale) से 12 फ़रवरी 2026को संपर्क करने पर उन्होंने प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के लिए ढाई लाख रुपए देने की शर्त रखी थी।

रायगढ़ ब्यूरो (Raigad Bureau) ने इसके बारे में 13फरवरी 2026 को इस मामले में जांच पड़ताल कर इसे सही पाया था।इसके बाद कल 13 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता जब ठाणे स्थित महानगर टेलीफोन निगम भवन में स्थित कोंकण संभाग अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति के कार्यालय में उप निदेशक श्रीमती मीनाक्षी नारायण उन्हाले के पास ढाई लाख रुपए को राशि देने के लिए पहुंचे थे,रायगढ़ ब्यूरो के टीम द्वारा नियोजित रूप से उन्हें पंचों के समक्ष उनके ही केबिन में रिश्वत लेते हुए कल शाम 4बजकर 10मिनट पर गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो (Raigad Anti-Corruption Bureau) ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में 6 बजकर 54मिनट पर मामला दर्ज कराया है।इस कार्यवाही में रायगढ़ एंटी करप्शनब्यूरो की पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती सरिता भोंसले (Mrs. Sarita Bhonsle) के मार्ग दर्शन के कार्यवाही की गई है।जबकि इस मामले की जांच ब्यूरो के रायगढ़ में अलीबाग के पुलिस निरीक्षक निशांत धनबड़े (Inspector Nishant Dhanbade) कर रहें हैं।

Explore our articles