spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट

मुंबई : (Mumbai) मौसम विभाग (Meteorological Department) ने महाराष्ट्र के मौसम के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में ठंड हल्की रहेगी। इसके बाद तापमान फिर से कम होगा और फिर बढ़ेगा। फिलहाल राज्य में ठंड का असर तुलनात्मक रूप से कम है। तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कुछ इलाकों में सुबह और रात में बूंदाबांदी हो रही है, तो दोपहर में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। खासकर उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ में न्यूनतम (North Maharashtra and Vidarbha) तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। सुबह और रात में ठंड ज़्यादा होगी। दिन में धूप निकलने से थोड़ी गर्मी महसूस होगी।

राज्य में सबसे कम तापमान निफाड़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि विदर्भ के गोंदिया में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निफाड़, गोंदिया और धुले में फिलहाल ठंड जारी रहेगी। उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक, धुले और जलगांव के इलाकों में सुबह ठंड बढ़ेगी। विदर्भ के नागपुर, गोंदिया, वर्धा, चंद्रपुर जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण तट पर मौसम साफ रहेगा। कभी-कभी बादल छाए रहेंगे।

पश्चिमी महाराष्ट्र में दिन और रात के तापमान में अंतर बना रहेगा। पुणे शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी महसूस होगी। पुणे में तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. न्युनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनान है। सातारा, सांगली और कोल्हापुर में रात में ठंड रहेगी। दिन में मौसम गर्म रहेगा। मराठवाड़ा में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्युनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ठाणे, नवी मुंबई और पालघर इलाके भी सामान्य रहेंगे। नमी वाले मौसम के कारण गर्मी महसूस होगी।


  

Manali : मनाली में हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से 15.140 ग्राम चिट्टा बरामद

मनाली : (Manali) थाना मनाली के (Manali Police Station) अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मनाली...

Explore our articles