मुंबई : भाजपा और शिवसेना में खींचतान की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पालघर पहुंचे और गठबंधन को फेबिकोल के जोड़ जैसा मजबूत बताया। इस दौरान शिंदे और फडणवीस ने मंच भी साझा किया। इससे पहले दोनों नेता एक ही हेलीकॉप्टर से पालघर पहुंचे।
मंगलवार को एक विज्ञापन के प्रकाशन के बाद सत्तारूढ़ भाजपा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना गुट के बीच तल्खी आ गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस पालघर में ”शासन अपल्या दारी कार्यक्रम में शिरकत करने एक साथ पहुंचे। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना और भाजपा 25 वर्ष से गठबंधन में साथ हैं और वे भविष्य में भी साथ रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने यह कहते हुए फडणवीस की तारीफ की कि वह बहुत मजबूत संबंध बनाकर चलते हैं और यह गठबंधन किसी निहित स्वार्थ के लिए नहीं है।


