spot_img

Mumbai : मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई सहित कोंकण विभाग के जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने का आदेश दिया

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों को मुंबई सहित कोंकण विभाग के सभी जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट रहने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज मुंबई और कोंकण के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए हर जिलों में प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई कोंकण ही नहीं वर्षा प्रभावित हर जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों में एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, नगर पालिका सतर्क रखें और नागरिकों की हरसंभव मदद करें। इसके साथ ही बारिश के मद्देनजर सभी प्रशासन सतर्क रहें, मौसम विभाग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन सेल को भी समय-समय पर स्थिति से अवगत कराया जाए और उसके अनुसार योजना बनाकर संभावित आपदा क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर नागरिकों को इसके बारे में सचेत किया जाए।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की तैयारी उच्च होनी चाहिए। बाढ़ के खतरे को रोकने के लिए बांधों, तालाबों का जल स्तर निर्धारित किया जाना चाहिए और नियंत्रित निर्वहन प्रणाली प्रदान की जानी चाहिए। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर ऐसे क्षेत्रों में यातायात रोककर वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाना चाहिए। मौसम विभाग से समन्वय कर उनके द्वारा दिये जाने वाले विभिन्न अलर्ट (चेतावनी) की जानकारी त्वरित गति से नागरिकों तक पहुंचायी जाये। मुख्यमंत्री शिंदे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, दवाएँ एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने का भी निर्देश दिया है।

Mumbai : महाराष्ट्र के मुलुंड में मेट्रो के पिलर का हिस्सा गिरने से एक की मौत

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुलुंड (Mulund (West), Maharashtra) में एलबीएस रोड पर स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी (Johnson & Johnson company) के सामने...

Explore our articles