spot_img

Mumbai : विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय टीम को दी बधाई

Mumbai: Chief Minister Devendra Fadnavis congratulates the Indian team in the Legislative Assembly

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर कहा कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने एक बार फिर तिरंगा लहराया है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी की। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। पूरी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और पूरी टीम को बधाई। मुंबई के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया। मैं सभी को बधाई देता हूं।

इसके बाद अन्य सदस्यों ने भी भारतीय टीम की प्रशंसा की और बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भारतीय टीम को बधाई दी और इस प्रस्ताव को सर्व सहमति से पास होने की घोषणा की। उन्होंने इस प्रस्ताव की प्रति भारतीय टीम को भेजने का निर्देश दिया।

मैच की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Gujarat) में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई थी।

Jammu : तारिक मलिक एसीबी में मुख्य लेखा अधिकारी के पद पर नियुक्त

जम्मू : (Jammu) जम्मू और कश्मीर सरकार ने मोहम्मद तारिक मलिक का (Mohammad Tariq Malik) तबादला कर उन्हें जम्मू-कश्मीर के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी)...

Explore our articles