spot_img

Mumbai : ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, कुल कलेक्शन 458.75 करोड़ रुपये

मुंबई : (Mumbai) विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ (Vicky Kaushal starrer ‘Chhava’) को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं, लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। ‘दुनिया भर में 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों की शानदार अदाकारी से सजी है। छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित इस ऐतिहासिक फिल्म ने भारी मुनाफा कमाया है।

फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। स्क्रीनिंग से पहले ही फिल्म के सभी शो हाउसफुल थे। फिल्म ‘छावा’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। छावा ने अब तक कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग में 5 लाख टिकटें बिक गईं। इससे अकेले 13.70 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। फिल्म का बजट 130 करोड़ है। वर्ष 2025 की शुरुआत बॉलीवुड ने ‘छावा’ के साथ जोरदार तरीके से की है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘छावा’ ने रिलीज के 17वें दिन, यानी तीसरे रविवार को 24.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 458.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ थी, लेकिन ‘छावा’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना रानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं। लक्ष्मण उटेकर ने ‘छावा’ का निर्देशन किया है और फिल्म में अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी भी हैं।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles