spot_img

Mumbai : सिंधुदूर्ग में स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को सिंधुदूर्ग जिले के मालवण किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह प्रतिमा किसी भी वातावरण में कम से कम 100 वर्षों तक टिकी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवण किले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हम रिकॉर्ड समय में इस प्रतिमा को पुन: स्थापित करने में सक्षम हुए। यह प्रतिमा तूफानों की तीव्रता का अध्ययन करने के बाद स्थापित की गई। फडणवीस ने बताया कि यह प्रतिमा किसी भी वातावरण में कम से कम 100 वर्षों तक टिकी रहेगी। ठेकेदार अगले 10 वर्षों तक प्रतिमा के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमने किसी भी परिस्थिति में महाराजा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था और यह कार्य पूरा हो गया है।

दरअसल, मालवण किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पिछले साल तूफ़ान में गिर गई थी। उसी जगह पर आज नई प्रतिमा स्थापित की गई है।

मूर्तिकार अनिल सुतार ने बताया कि मूर्ति गिरने के बाद उन्होंने इसके गिरने के सही कारणों की जांच की और फिर मूर्ति स्थापित की। पिछली मूर्ति में केवल लोहे का उपयोग किया गया था, जिसके कारण यह 3-4 महीनों में ही जंग खा गई। इसलिए, इस प्रतिमा के निर्माण में हमने कांस्य और जस्ता जैसी धातुओं का उपयोग किया। यह वह धातु है, जिसका उपयोग हम डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा बनाने के लिए भी कर रहे हैं। अनिल सुतार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की ऊंचाई 60 फीट है, तलवार तक प्रतिमा की कुल ऊंचाई 93 फीट है। उन्होंने यह भी बताया कि मंच 10 फीट ऊंचा है।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने...

Explore our articles