spot_img

MUMBAI : टैक्सी चालक के पास से 86 लाख रुपए मूल्य का चरस बरामद

मुंबई : मुंबई के वडाला इलाके में मंगलवार को 30 वर्षीय एक टैक्सी चालक को 86 लाख रुपए मूल्य के चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक सोमवार रात उच्च गुणवत्ता का 17 किलोग्राम चरस पहुंचाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से दीनबंधु नगर पहुंचा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत और इसे मंगाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Explore our articles