spot_img

Mumbai : गिरगांव में मौसम शेड का हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी

weather shed fall in girgoan

मुंबई : दक्षिण मुंबई में स्थित गिरगांव के खेतवाड़ी इलाके में बंसी भवन नामक बिल्डिंग में लगे मौसम शेड का हिस्सा बुधवार दोपहर को गिर गया। इससे बंसी भवन के अधिकांश निवासी बिल्डिंग में फंस गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुंबई नगरनिगम के अनुसार गिरगांव इलाके में स्थित बंसी भवन बिल्डिंग में बारिश की वजह से मौसम शेड लगाया गया था। आज दोपहर में मौसम शेड का अधिकांश हिस्सा अचानक गिर गया, इससे यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

Explore our articles