Mumbai : भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित कर रहा मध्य रेल का इनोवेटिव 3-डी सेल्फी बूथ

0
152

मुंबई : मध्य रेल ने मंडल के ”ए” श्रेणी के 10 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 3-डी सेल्फी बूथ स्थापित किए हैं। ये इनोवेटिव बूथ रणनीतिक रूप से सभी मंडलों में रखे गए हैं, जो देश की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाल रहे हैं। इन 3-डी सेल्फी बूथ को यात्रियों से असाधारण प्रतिक्रिया मिल रही है।

मध्य रेल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 5 मंडलों में विभिन्न थीम के साथ 10 स्टेशनों पर 3-डी सेल्फी बूथ स्थापित किए गए हैं। उसमें मुंबई मंडल का सीएसएमटी (स्किल इंडिया स्किल विल जील), कल्याण स्टेशन (न्यू इंडिया मेडिसिन फोर्स ग्लोबल गॉड), पुणे मंडल का पुणे स्टेशन (डिजिटल इंडिया हम डिजिटल हैं, हम है नया भारत), कोल्हापुर स्टेशन (स्किल इंडिया- स्किल विल जील), सोलापुर मंडल का सोलापुर स्टेशन (स्पेस पॉवर नया भारत), कलबुर्गी स्टेशन (नया भारत आवास की शक्ति), भुसावल मंडल का जलगांव स्टेशन (नया भारत हर घर जल- जल जीवन मिशन), नासिक रोड स्टेशन (गैस धुएं से मुक्ति -उज्वला की शक्ति) एवं नागपुर मंडल का नागपुर स्टेशन (डिजिटल इंडिया हम हैं डिजिटल, हम नया भारत हैं) तथा बैतूल स्टेश (कलीनलीनेस एक कदम स्वच्छता की ओर, क्लीन इंडिया) शामिल है।

इनोवेटिव 3-डी सेल्फी बूथ के तहत कौशल भारत, डिजिटल भारत, अंतरिक्ष शक्ति और स्वच्छता जैसे विषयों को शामिल करके मध्य रेल विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहा है। यात्रियों को भारत की प्रेरक यात्रा के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।