spot_img

MUMBAI : सेंट्रल रेलवे ने गैर-किराया राजस्व से ₹78.86करोड़ की कमाई की

MUMBAI : Central Railway earns ₹78.86 crore from non-fare revenue

मुंबई: (MUMBAI) वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल से फरवरी) में मध्य रेल का प्रदर्शन पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान ₹27.10 करोड़ की तुलना में गैर-किराया राजस्व में ₹78.86 करोड़ के रिकॉर्ड राजस्व के साथ प्रभावशाली रहा है, यह सभी क्षेत्रीय रेलवे में सबसे अधिक है, जो 191% की भारी वृद्धि दर्शाता है। फरवरी-2023 में महत्वपूर्ण अनुबंध और निविदाएं प्रदान किए गए। रुपए 491.06 लाख के वार्षिक लाइसेंस शुल्क के साथ 18 निविदाएं ई-नीलामी के माध्यम से प्रदान की गईं। मुंबई मंडल द्वारा 3 वर्ष की अवधि के लिए 243.30 लाख प्रति वर्ष की आय वाले ईएमयू पर एक्सटर्नल विनाइल रैपिंग के लिए 5 ठेके दिए गए। मुंबई मंडल द्वारा ई-नीलामी की 5 वर्ष की अवधि के लिए 5.88 लाख रुपए प्रति वर्ष की आय के साथ 2 आउट आफ होम कांट्रेक्ट 6.75 लाख रुपए प्रति वर्ष कीआय के साथ लातूर और पुणे मंडल पर 5 साल की अवधि के लिए 51.80 लाख रुपये की आय के साथ आउट आफ होम कांट्रेक्ट दिए गए। मुंबई मंडल द्वारा 125.44 लाख रुपये प्रति वर्ष की आय वाले 4 रेल डिस्प्ले नेटवर्क अनुबंध प्रदान किए गए। सीएसएमटी में ट्रक/टेम्पो पार्किंग सह स्टेकिंग अनुबंध, 5 साल की अवधि के लिए प्रति वर्ष 43.5 लाख रुपये की आय के साथ दिए गए।

30 इंडेंट पार्सल ट्रेनों के माध्यम से रु. 6.25 करोड़ अर्जित
सेंट्रल रेलवे ने लगभग ₹232.50 करोड़ (अकेले फरवरी महीने में ₹17.96 करोड़ सहित) का महत्वपूर्ण राजस्व दर्ज किया। वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल से फरवरी) में 4.56 लाख टन पार्सल और सामान वित्त वर्ष 2022-23 में इसी अवधि के दौरान, समय-सारणी वाली पार्सल ट्रेनों की 201 ट्रिप से ₹24.81 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जिसमें सीएसएमटी-शालीमार पार्सल ट्रेन की 99 ट्रिप के माध्यम से रु. 14.97 करोड़, 30 इंडेंट पार्सल ट्रेनों के माध्यम से रु. 6.25 करोड़ शामिल हैं। भिवंडी-जलगाँव से अज़रा तक और लीज़ पार्सल ट्रेनों के माध्यम से गोधनी से तिनसुकिया जंक्शन तक 22 ट्रिप से 3.59 करोड़ रुपए दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में 101 एसएलआर और 14 वीपी पट्टे पर हैं (जिनमें से 50 एसएलआर और 2वीपी ई-नीलामी के माध्यम से पट्टे पर दिए गए हैं) जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 74 एसएलआर और 5 वीपी पट्टे पर दिए गए थे।

Explore our articles