spot_img

Mumbai : वसई किले में जानलेवा हरकत करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई: (Mumbai) वसई में हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के लिए वसई किले में आग लगाने का मामला सामने आया था, लेकिन दो दिन बाद मामले में आग लगाने वाले एक युवक के खिलाफ पुरातत्व विभाग की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर वसई थाने में मामला दर्ज किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, एक ऐसी घटना हुई जिसमें एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के लिए वसई किले में एक चर्च में आग लगा दी। इस मामले में इतिहास के विद्वान श्रीदत्त राउत ने पुरातत्व विभाग को ई-मेल से शिकायत कर वसई किले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।इस पर संज्ञान लेते हुए पुरातत्व विभाग के वसई किला संरक्षण सहायक कैलास शिंदे ने इस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के संबंध में वसई थाने को पत्र दिया.उसकी शिकायत पर आग लगाने वाले हाशिम शेख के खिलाफ वसई पुलिस स्टेशन में प्राचीन स्मारक और पुरावशेष अधिनियम, 1958 की धारा 30 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles