spot_img

MUMBAI : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक में टक्कर
पांच की मौत, चार घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दुर्घटना ढेकू गांव के पास बृहस्पतिवार को करीब आधी रात हो हुई।खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा, “कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी पुरुष हैं, जबकि चार घायलों में एक महिला भी शामिल है।पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार ट्रक से टकरा गई। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

कार के चालक के नियंत्रण खोने से घटना हुई है
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी पुरुष हैं, जबकि चार घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार ट्रक से टकरा गई। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Mumbai : विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय टीम को दी बधाई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप...

Explore our articles