
मुंबई : (Mumbai) द शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCI) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कैप्टन बी. के. त्यागी (Captain B.K. Tyagi, Chairman and Managing Director of The Shipping Corporation of India Ltd. (SCI)) को 63वें नेशनल मैरीटाइम डे समारोह में प्रतिष्ठित ‘सागर सम्मान वरुण अवार्ड’ (‘Sagar Samman Varuna Award’) से सम्मानित किया गया। यह भारतीय समुद्री क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। ‘वरुण अवार्ड’ कैप्टन त्यागी के लंबे समय से चले आ रहे उत्कृष्ट योगदान और प्रभावशाली नेतृत्व का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन में SCI ने समुद्री क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद कैप्टन त्यागी ने इसका श्रेय SCI के पूरे परिवार को दिया। उन्होंने किनारे और समुद्र में कार्यरत कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों को इस उपलब्धि का आधार बताया। कैप्टन त्यागी ने शिपिंग महानिदेशालय सहित विभिन्न मैरीटाइम संस्थाओं, इंडस्ट्री एसोसिएशनों, यूनियनों और क्लासिफिकेशन सोसाइटीज़ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सामूहिक सहयोग ने SCI को देश की सेवा में अग्रणी बनाए रखा है।
आर्थिक विकास में मैरीटाइम सेक्टर की अहम भूमिका
उन्होंने अपने संबोधन में देश की आर्थिक प्रगति और वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने में मैरीटाइम सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही सरकार द्वारा शिपिंग और शिपबिल्डिंग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों और ₹70,000 करोड़ के सपोर्ट पैकेज की सराहना की। कैप्टन त्यागी ने कहा कि भारतीय मैरीटाइम इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल है। भारतीय शिपयार्ड वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ा रहे हैं, जिससे घरेलू क्षमताओं को मजबूती मिल रही है और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को गति मिल रही है। इस अवसर पर SCI को भी दो महत्वपूर्ण सम्मान—‘नाविकों के बेहतरीन भारतीय एम्प्लॉयर’ और ‘बेहतरीन भारतीय जहाज़ मालिक कंपनी’—से नवाजा गया। यह कंपनी की उत्कृष्ट कार्यशैली और नाविकों के कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


