spot_img

MUMBAI : अब खरीदें मुंबई मेट्रो वन व्हाट्सएप ई-टिकट मोबाइल से

मुंबई : किसी भी मेट्रो शहर के लिए मेट्रो लाइफलाइन होती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में मेट्रो रेल की सेवाएं हैं। अब मुंबई मेट्रो ने व्हाट्सएप आधारित ई-टिकटिंग की सुविधा दी है। किसी भी मेट्रो रेल की यह अपने आप में इस तरह की पहली सुविधा है। मुंबई मेट्रो के दावे के मुताबिक मुंबई मेट्रो वन वॉट्सएप पर ई-टिकट की पेशकश करने वाला दुनिया का पहला एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है। व्हाट्सएप से मेट्रो टिकट की बुकिंग का मकसद लंबी लाइन से लोगों को छुटकारा दिलाने का है। व्हाट्सएप आधारित मेट्रो टिकट की शुरुआत Metro 1 (घाटकोपर-अंधेरी वर्सोवा) के लिए हुई है।

व्हाट्सएप पर कैसे मिलेगा मुंबई मेट्रो का टिकट?
पहला काम तो यही है कि 9670008889 नंबर को अपने फोन में सेव करें। इसके बाद इस नंबर पर व्हाट्सएप एप से Hi लिखकर भेजना होगा। व्हाट्सएप नंबर के लिए कई स्टेशन पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं। कोड को स्कैन करने या इस नंबर पर मैसेज भेजने के बाद आपसे ऑरिजिन और डेस्टिनेशन दोनों स्टेशन के बारे में पूछा जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट के जरिए आपके टिकट की बुकिंग होगी और व्हाट्सएप पर ही टिकट आ जाएगा। व्हाट्सएप के टिकट को मेट्रो के गेट पर स्कैन करके आप अपनी यात्रा कर सकेंगे।

2016 में लॉन्च हुआ था क्यूआर कोड वाला टिकट
16 जनवरी 2020 में Metro 1 ने क्यूआर कोड आधारित टिकट पेश किया था ताकि लंबी कतार को खत्म किया जा सके। वर्सोवा-अंधेरी घाटकोपर कॉरिडोर में 25 बुकिंग विंडोज के अलावा 12 स्टेशन पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट हैं। Metro 2A में भी क्यूआर कोड आधारित टिकट की सुविधा है। व्हाट्सएप आधारित डिजिटल टिकट का मकसद पेपरलेस टिकट की दिशा में उठाया गया एक कदम भी है।

Explore our articles