spot_img

Mumbai : बोरीवली कार पार्किंग हादसाः एक की मौत, एक घायल

मुंबई : (Mumbai) बोरीवली पश्चिम के लिंक रोड पर स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में कार पार्किग की लिफ्ट गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह दुर्घटना शनिवार सुबह 11 बजे हुई। इस हादसे से बिल्डिंग में रहने वाले लोग दहशत में हैं।

मुंबई महानगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 11.08 बजे 21 मंजिला ओम प्रथमेश बिल्डिंग की कार पार्किंग की लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट 7 फीट गहरे गड्ढे में गिरी। इसके नीचे दो लोग दब गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। लिफ्ट के नीचे दबे 2 लोगों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। पुलिस की वैन से घायलों को नजदीकी बीडीबीए शताब्दी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल के एएमओ ने जानकारी दी है कि 2 घायलों को लाया गया था। इसमें से शुभम धुरी (30) की मौत गई, जबकि सुजीत यादव (45) के सिर में चोट लगी है. सुजीत का इलाज चल रहा है औऱ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। लिफ्ट कैसे गिरी गिरी, इसकी जांच चल रही है।

Explore our articles