spot_img

Mumbai : बोनी कपूर ने की अपने दामाद की तारीफ, कहा- वह हमारे परिवार का हिस्सा

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Bollywood actress Janhvi Kapoor) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल जान्हवी को लगातार उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahadia) के साथ स्पॉट किया जाता है। मंदिर हो या पार्टी जान्हवी और शिखर हमेशा साथ नजर आते हैं। हाल ही में एक इवेंट में जब दोनों साथ नजर नहीं आए तो उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। अब एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने शिखर के इवेंट में न आने की वजह बताने के साथ ही शिखर पहाड़िया की भी तारीफ की है।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा, “शिखर को अपनी तस्वीरें खिंचवाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या कारण है। शायद वह नहीं चाहते कि हम ज्यादा सुर्खियों में रहें। जब भी दोनों साथ नजर आते हैं तो उन पर और भी सवालों की बौछार हो जाती है।”

जब बोनी कपूर से शिखर और जान्हवी कपूर के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो बोनी कपूर ने कहा, “मुझे यकीन था कि शिखर, जाह्नवी के पूर्व प्रेमी तो नहीं बनेंगे और हमेशा हम सबके आसपास ही रहेंगे। बोनी का कहना है कि उन्हें शिखर पसंद हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं।”

शिखर पहाड़िया का कपूर खानदान से काफी अच्छा रिश्ता है, ये बात न सिर्फ इंडस्ट्री में बल्कि फैंस भी जानते हैं। कई कठिन परिस्थितियों में भी वह हमेशा कपूर परिवार के साथ खड़े रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, “वह ऐसे ही हैं। एक ऐसा इंसान जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है। चाहे वह जान्हवी हों, मैं या अर्जुन कपूर। वह सभी के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार रखते हैं। वह हमारे परिवार का हिस्सा हैं।”

Explore our articles