spot_img

Mumbai : झरने में डूबने वाली महिला पर्यटक का शव मिला, परिवार के 4 अन्य सदस्य बाल-बाल बचे थे

मुंबई : नवी मुंबई के खोपोली स्थित जेनिथ फॉल्स नामक झरने में डूबने वाली महिला पर्यटक का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया। हादसे में 4 अन्य पर्यटक किसी तरह सुरक्षित निकल गए थे। मृतक की पहचान स्वप्नाली क्षीरसागर (22) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम खोपोली में ठाकुरवाड़ी के पास कृष्णा वैली सोसायटी में रहने वाले क्षीरसागर परिवार के पांच सदस्य जेनिथ फॉल्स नामक झरने पर गए थे। ये सभी झरने के पास बैठ कर आनंद ले रहे थे, तभी बोरघाट में हुई मूसलाधार बारिश से नदी का प्रवाह अचानक बढ़ गया। पानी का बहाव तेज होने पर क्षीरसागर परिवार एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर बारी-बारी से बाहर निकले लेकिन स्वप्नाली तेज बहाव में बह गई।

घटना की जानकारी मिलते ही खोपोली पुलिस और दुर्घटना राहत टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तलाशी अभियान चलाया लेकिन भारी बारिश के कारण तलाशी अभियान में बाधा आई। गुरुवार तड़के पेम्पो पुल के नीचे स्वप्नाली का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

New Delhi : विश्व कप से पहले स्पेन का आखिरी अभ्यास मैच पेरू से, मेक्सिको में होगा मुकाबला

नई दिल्ली : (New Delhi) स्पेन की फुटबॉल (Spanish national football team) फीफा विश्व कप 2026 से पहले अपने अंतिम वॉर्म-अप मैच में पेरू...

Explore our articles