
मुंबई : (Mumbai) बोरीवली और कांदिवली में मुंबई महानगरपालिका (Municipal Corporation of Mumbai) ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है। बोरीवली पश्चिम और कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर (Borivali West and Mahavir Nagar, Kandivali West) में कुल 25 निर्माणों व 35 दुकानों को ढहा दिया गया है।
यह कार्रवाई उपायुक्त (ज़ोन 7) संध्या नांदेडकर के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त ( आर सेंट्रल विभाग) डॉ. प्रफुल तांबे (Deputy Commissioner (Zone 7) Sandhya Nandedkar and led by Assistant Commissioner (R Central Division) Dr. Praful Tambe) के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में 3 जेसीबी, 5 डंपर समेत करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस की भी मदद ली गई। इस कार्रवाई से लोगों के लिए सड़कें और सार्वजनिक जगहें खाली हो गईं हैं। मनपा प्रशासन ने साफ़ किया है कि बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन, बिना इजाज़त के फेरीवालों वगैरह के खिलाफ़ बेदखली की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


