spot_img

Mumbai: बीएमसी ने 52,619 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

मुंबई:(Mumbai) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शनिवार को 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

इस बार पेश किया गया बजट 2022-23 के मुकाबले 14.52 प्रतिशत अधिक है।
यह बजट बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल के समक्ष पेश किया गया, जो स्थानीय निकाय के राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक हैं।

बजट दस्तावेजों के अनुसार, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित इस बजट में 52,619.07 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है, जो 2022-23 के बजटीय अनुमान 45,949.21 करोड़ रुपये से 14.52 प्रतिशत अधिक है।’’

यह 1985 के बाद पहली बार है, जब देश के सबसे अमीर नगर निकाय के प्रशासन ने किसी प्रशासक के समक्ष बजट पेश किया है, क्योंकि उसके पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles