spot_img

Mumbai : बीएमसी आयुक्त ने मनाई कर्मचारियों के परिवार संग दिवाली

मुबई : (Mumbai) बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी (BMC Commissioner Bhushan Gagrani) ने रविवार को मनपा कर्मचारियों के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने कहा कि भले ही हम प्रशासन में नीतिगत निर्णय ले रहे हों लेकिन अंतिम व्यक्ति से वास्तविक जुड़ाव व्यवस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों से ही होता है।

मनपा आयुक्त गगरानी ने सद्भावना यात्रा की और पत्नी शीतल (BMC Commissioner Gagrani, along with his wife Sheetal) के साथ कुर्ला स्थित मज़दूर बस्ती में पहुंचे। उन्हें अचानक अपने घर के दरवाजे पर देखकर कर्मचारियो के चेहरे खिल उठे। गर्मजोशी भरे माहौल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने गगरानी दंपत्ति का स्वागत किया। गगरानी ने कहा कि दिवाली के अवसर पर मुझे परिवारों से मिलने का अवसर मिला। मुंबई समय के साथ दौड़ता हुआ एक महानगर (Mumbai is a metropolis racing with time) है। मनपा विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इनमें जलापूर्ति सेवा महानगर की धमनियों में प्रवाहित होने वाली जीवनदायिनी शक्ति है। मनपा प्रतिदिन अनेक सेवाओं के माध्यम से मुंबई जैसे महानगर को जीवंत बनाए रखती है।

Shimla : तीन जिलों में बर्फबारी के आसार, जनजातीय इलाकों में माइनस पारा

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम भले ही इन दिनों साफ बना हुआ है, लेकिन तीन पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और...

Explore our articles