spot_img

Mumbai : बीएमसी ने घोषित किए 10 नामित पार्षद


Mumbai: BMC announces 10 nominated councillors

मुंबई : (Mumbai) मुंबई की मेयर रितु तावड़े (Mumbai Mayor Ritu Tawde) ने बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) (Brihanmumbai Municipal Corporation) के 10 नामित पार्षदों के नामों की घोषणा की। ये नाम एक सीलबंद लिफाफे में लाए गए थे और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार BMC द्वारा जारी किए गए। इस सूची में सबसे अधिक 4 नाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं, जबकि अन्य दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

किस पार्टी से कौन बना पार्षद

नामित पार्षदों में BJP से प्रतीक मधुसदन करपे, प्रवीण छेड़ा, नितेश सिंह और कमलाकर दलवी शामिल हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) से राज सुर्वे और उमेश माने को नामित किया गया है। वहीं शिवसेना (UBT) की ओर से माधुरी मांजरेकर, साईंनाथ दुर्गे और कैलाश पाठक को जगह मिली है। कांग्रेस की ओर से वीरेंद्र चौधरी अकेले नामित पार्षद बने हैं।

वोटिंग अधिकार नहीं, लेकिन चर्चा में भागीदारी

इन सभी नामित पार्षदों को BMC की बैठकों में चर्चा में हिस्सा लेने का अधिकार होगा, लेकिन उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं मिलेगा। BMC में कुल 227 निर्वाचित कॉर्पोरेटर होते (BMC has a total of 227 elected corporators) हैं, जो मेयर का चुनाव करते हैं। इस बार रितु तावड़े को मेयर चुना गया है, और अब नामित पार्षदों के साथ निगम की कार्यवाही में राजनीतिक संतुलन और स्पष्ट रूप से नजर आएगा।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles