spot_img

MUMBAI : राजकोट-बिलेश्वर सेक्शन के दोहरीकरण के लिए ब्लॉक

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे ने 31 जनवरी, 2023 से राजकोट डिवीजन के राजकोट-बिलेश्वर खंड के दोहरीकरण के लिए 12 दिनों के ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट, रीशेड्यूल और रेगुलेट की जाएंगी। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा-जामनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22960 जामनगर-वडोदरा सुपरफास्ट इंटरसिटी 4 फरवरी से 12 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19571/19572 राजकोट-पोरबंदर-राजकोट एक्सप्रेस 7 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19252 ओखा-वेरावल एक्सप्रेस 6 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी।ट्रेन संख्या 19251 वेरावल-ओखा एक्सप्रेस 7 फरवरी से 12 फरवरी, 2023 तक रद्द रहेगी।ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा एक्सप्रेस 11 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।
ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन:
ट्रेन संख्या 19209 भावनगर टर्मिनस-ओखा एक्सप्रेस 2 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन पर समाप्त होगी।ट्रेन संख्या 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो एक्सप्रेस 2 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 19119 अहमदाबाद-वेरावल इंटरसिटी 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन पर समाप्त होगी।ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस 6 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक वांकानेर स्टेशन पर समाप्त होगी।ट्रेन संख्या 19217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस 6 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन स्टेशन पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस 6 फरवरी, 2023 को वांकानेर स्टेशन पर समाप्त होगी।

शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें:
ट्रेन संख्या 19210 ओखा-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 19120 वेरावल-अहमदाबाद इंटरसिटी 3 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 22924 जामनगर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 7 फरवरी और 10 फरवरी, 2023 को वांकानेर से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस 7 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक सुरेंद्रनगर से प्रारंभ होगी।

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles