spot_img

Mumbai : भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर

भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) की पार्षद रितु तावड़े (councilor Ritu Tawde) बृहन्मुंबई नगर निगम (Brihanmumbai Municipal Corporation) (BMC) की निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं। वहीं, शिवसेना (Shinde faction) के पार्षद संजय घाड़ी (councilor Sanjay Ghadi) उपमहापौर बने हैं। इसकी घोषणा बुधवार को बीएमसी मुख्यालय में निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने की।

आयुक्त गगरानी ने कहा कि महापौर पद के लिए केवल भाजपा पार्षद रितु तावड़े (BJP councilor Ritu Tawde) का ही नामांकन प्राप्त हुआ था, इसलिए उन्हें बीएमसी का महापौर घोषित किया जाता है। इसी तरह, उपमहापौर पद के लिए केवल संजय घाड़ी का ही नामांकन प्राप्त हुआ, इसलिए उन्हें उपमहापौर घोषित किया जाता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Devendra Fadnavis and Deputy Chief Minister Eknath Shinde) भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने रितु तावड़े और संजय घाड़ी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापौर तावड़े और उपमहापौर घाड़ी शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena founder Balasaheb Thackeray) की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे और राज्य सरकार इस कार्य में उनका पूरा सहयोग करेगी।

Explore our articles