
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) ने सोमवार को मुंबई में कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यभर में मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र (BJP State President Ravindra Chavan) आज मुंबई भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि स्थापना दिवस के निमित्त आगामी सात दिनों के दौरान मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की विस्तार के लिए अनेक कार्यकर्ताओं ने जो त्याग और समर्पण किया है, उसका स्मरण इस दिन किया जाता है। ऐसे विचारों वाले दल का प्रदेशाध्यक्ष बनने का अवसर मिलने पर उन्होंने स्वयं को भाग्यशाली बताया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘विकसित भारत’ का सपना देखा है। इस सपने को साकार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन पूरी ताकत से प्रयास कर रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक केशव उपाध्ये (Keshav Upadhye) ने कहा कि पार्टी की स्थापना के समय अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा था, वह आज साकार होता दिखाई दे रहा है। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रखर राष्ट्रवाद की विचारधारा का उत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश सरचिटणीस विधायक निरंजन डावखरे (State General Secretary and MLA Niranjan Davkhare), विधायक अभिमन्यु पवार, मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन, वरिष्ठ नेता अतुल शाह, गणेश हाके, शैला पतंगे-सामंत, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक, मुंबई युवा मोर्चा अध्यक्ष व नगरसेवक तेजिंदर तिवाना, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, सह प्रभारी विश्वास पाठक, कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी, सह सचिव भरत राऊत, सदाशिव चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।


