spot_img

Mumbai : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा का महाराष्ट्र में राज्यव्यापी प्रदर्शन

मुंबई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण विरोधी बयान देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार को महाराष्ट्र में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग जगहों पर शामिल होंगे।

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के बयान ने आरक्षण के खिलाफ कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर दिया है और भाजपा सामाजिक न्याय और आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के दोहरे रुख को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी की ओर से जगह-जगह ‘कांग्रेस हटाओ आरक्षण बचाओ’ का नारा दिया जाएगा। अकोला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, मुंबई में भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, मुंबई में राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे इस आंदोलन में भाग लेंगी।

लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ठाणे में, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन जलगांव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल पुणे में, वन एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार चंद्रपुर में, आवास मंत्री अतुल सावे छत्रपति संभाजीनगर में, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित नंदुरबार में राहुल गांधी के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles