spot_img

Mumbai : नासिक में भाजपा ने पूर्व महापौर समेत 54 बागी कार्यकर्ताओं को किया निलंबित

Mumbai: BJP suspends 54 rebel workers, including former mayor, in Nashik

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक नगर निगम चुनाव (Nashik Municipal Corporation elections) में शहर भाजपा ने मंगलवार को पार्टी विरोधी काम करने वाले पूर्व महापौर समेंत 54 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन लोगों पर की गई है जिन्होंने नामांकन न मिलने पर अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ बगावत कर दी थी और निर्दलीय या दूसरी पार्टियों से चुनाव लड़ रहे थे।

नासिक शहर अध्यक्ष सुनील केदार (Nashik city president Sunil Kedar) ने आज बताया कि पार्टी विरोधी काम करने के लिए निलंबित किए गए पदाधिकारियों ने 20 पूर्व पार्षद हैं। केदार ने बताया कि नासिक नगर निगम के 122 पदों के लिए 1,077 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 122 को ही टिकट देना संभव था। इसी वजह से पार्टी में नाराज होने की संख्या बढ़ गई थी। इनमें से कई नाराज पदाधिकारियों को समझा लिया गया और वे सभी अधिकृत उम्मीदवार का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन 54 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं की बात नहीं मानी इसलिए इन सभी को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Dhaka : दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

ढाका : (Dhaka) यूएस-बांग्ला एयरलाइंस (US-Bangla Airlines flight) की एक उड़ान दुबई में 28 फरवरी से फंसे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 फ्लाइट क्रू...

Explore our articles