
मुंबई : (Mumbai) बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों (Baramati and Rahuri Assembly seats) पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण (BJP State President Ravindra Chavan) ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात कर दोनों सीटों की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की। दोनों विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना तय है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि इन सीटों पर चुनाव निर्विरोध कराने की कोशिश होनी चाहिए।
बारामती में निर्विरोध की संभावना
बारामती सीट को लेकर निर्विरोध चुनाव की संभावना जताई जा रही है। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद (Sunetra Pawar, took the oath as Deputy Chief Minister) की शपथ ली थी और उनकी उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। राकांपा (शरद गुट) की नेता सुप्रिया सुले (Supriya Sule, a leader of the NCP) पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ऐसे में अब कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं।
राहुरी में टिकट पर सस्पेंस खत्म होने के आसार
राहुरी सीट पर भाजपा दिवंगत विधायक शिवाजीराव कर्डिले (MLA Shivajirao Kardile) के बेटे अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार बना सकती है। कर्डिले का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई है।


