spot_img
HomelatestMumbai : भाजपा विधायक राम शिंदे निर्विराेध विधान परिषद के सभापति निर्वाचित

Mumbai : भाजपा विधायक राम शिंदे निर्विराेध विधान परिषद के सभापति निर्वाचित

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के विधायक राम शिंदे को सर्वसम्मत से निर्विराेध विधानपरिषद का सभापति चुन लिया गया। इसकी घोषणा गुरुवार को नागपुर में विधान परिषद सभागृह में विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने की।

दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 7 जुलाई 2022 से परिषद सभापति का पद खाली था। इसलिए विधान परिषद की उपसभापति ने मंगलवार को सभापति चुनाव की घोषणा की थी। इसके तहत बुधवार को दोपहर तक नामांकन करने और गुरुवार को मतदान कराने की घाेषणा हुई थी।इस प्रक्रिया के तहत बुधवार को भाजपा की ओर से इस पद के लिए राम शिंदे ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं इस पद के लिए विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इसी वजह से आज उपसभापति नीलम गोरहे ने राम शिंदे को निर्विरोध विधान परिषद का सभापति चुने जाने की घोषणा की।

सभापति चुने जाने के बाद राम शिंदे काे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे, उपसभापति नीलम गोरहे सहित सत्तापक्ष और विपक्ष के विधानपरिषद सदस्यों ने शुभकामना दीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राम शिंदे सभागृह का कामकाज बहुत अच्छी तरह चलाएंगे, इसमें कोई शंका नहीं है।

इससे जुडी खबरें

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर