spot_img

Mumbai : ठाणे में भाजपा महासचिव अरुण सिंह और शिवप्रकाश ने ली संगठन की बैठक

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरुण सिंह और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने ठाणे में आकर भाजपा के संगठन के काम काज की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अब तक किए गए संगठनात्मक चुनाव कार्यों के साथ-साथ पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। जानकर सूत्रों के मुताबिक आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर इसे महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह और सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश आज सुबह ही भाजपा के ठाणे संभागीय कार्यालय पहुंचे। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में ठाणे विभाग स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को लेकर विभिन्न सुझाव दिए गए। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक, चुनाव अधिकारी चैनसुख संचेती, प्रदेश महासचिव माधवी नाईक, ठाणे जिला अध्यक्ष संजय वाघुले उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष संजय वाघुले ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। दिन भर चली समीक्षा बैठक में ठाणे संभाग के सभी पार्टी विधायक, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Kathmandu : पार्टी नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद नेपाली कांग्रेस को झटका

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल में प्रतिनिधि सभा के लिए 5 मार्च को हुए चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress)...

Explore our articles