spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा नंबर वन

Mumbai: BJP Emerges as Number One in Maharashtra Municipal Corporation Elections

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के २९ नगर निगमों (municipal corporations of Maharashtra) में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नंबर वन पार्टी बन कर उभरी है। इन नगर निगमों कुल २८६९ पार्षदों में अकेले भाजपा के १४४१ पार्षद चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (Chief Minister Devendra Fadnavis and State BJP President Ravindra Chavan) ने विजयी भाजपा पार्षदों का अभिनंदन किया है।

महाराष्ट्र के २९ नगर निगमों में शुक्रवार को मतगणना के बाद राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी विजई पार्षदों के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के अकेले १४४१ पार्षद चुने गए हैं। इसी तरह शिंदे समूह की शिवसेना के ४०८ पार्षद चुने गए हैं और शिवसेना शिंदे समूह दूसरी बड़ी पार्टी बन गई है। जबकि कांग्रेस के ३१७ पार्षद चुने गए हैं और कांग्रेस राज्य में तीसरी पार्टी बन गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Ajit Pawar faction) के १६४ पार्षद और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के १५४ पार्षद, एमआईएम के १२५ पार्षद, राकांपा एसपी के ३६ पार्षद , मनसे के १३ पार्षद और २२१ निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं।

राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भाजपा अपने बल पर १३ नगर निगमों में महापौर बनाने जा रही है। जबकि करीब १२ नगर निगमों में भाजपा सत्ता में सहभागी रहने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (BJP State President Ravindra Chavan) ने भाजपा के सभी नगरसेवकों को जीत की शुभकामना दी है। रविंद्र चव्हाण ने आज कहा कि नगर निगम चुनावों में इतनी बड़ी जीत स्वच्छ प्रशासन और विकास के नाम पर मिली है। इसलिए भाजपा के टिकट पर विजयी पार्षद विकास और स्वच्छ प्रशासन को प्रधानता देंगे।

New Delhi : निसान ने गगन मंगल को भारत में अपना हेड ऑफ कम्युनिकेशंस नियुक्त किया

नई दिल्‍ली : (New Delhi) निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Nissan Motor India Private Limited) (NMIPL) ने गगन मंगल को अपना कम्युनिकेशंस हेड नियुक्त...

Explore our articles