spot_img

Mumbai : मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का संयुक्त घोषणा पत्र जारी

Mumbai: BJP Alliance Releases Joint Manifesto for Mumbai Municipal Corporation Elections

मुंबई के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देगा भाजपा गठबंधन : देवेंद्र फडणवीस
मुंबई : (Mumbai)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने रविवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन का मुंबई नगर निगम चुनाव (Mumbai Municipal Corporation elections) के लिए संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर शिवसेना (शिंदे गुट) के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Deputy Chief Minister Eknath Shinde and Republican Party of India (RPI) President and Union Minister Ramdas Athawale) भी उपस्थित रहे।

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि इस घोषणा पत्र का मुख्य उद्देश्य मुंबई के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना और मराठी संस्कृति की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि मुंबई छोड़कर बाहर गए लोगों के लिए 35 लाख घर बनाए जाएंगे और शहर से बाहर गए मराठी लोगों को वापस मुंबई लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पुरानी इमारतों में ‘पगड़ी सिस्टम’ समाप्त कर किराएदारों को मालिकाना हक देने का भी वादा किया गया है।

भाजपा गठबंधन के संयुक्त घोषणा पत्र (alliance’s joint manifesto) में मुंबईवासियों को कई बड़ी राहत देने की घोषणाएं की गई हैं। इसमें अगले पांच वर्षों तक पानी की कीमतें न बढ़ाने, बेस्ट बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत रियायत देने तथा ‘लाडली बहनों’ को छोटे व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। इसके साथ ही मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने और 20 से 35 लाख नए घरों के निर्माण का लक्ष्य भी रखा गया है।

घोषणा पत्र में मुंबई की करीब 20 हजार पुरानी इमारतों को शीघ्र ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट देने, सफाई कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को आवास उपलब्ध कराने, 09 मीटर से अधिक चौड़ी सभी सड़कों को सीमेंट कंक्रीट की बनाने तथा सड़कों की बार-बार खुदाई से बचने के लिए 17 सिविक सेवाओं के लिए ‘यूटिलिटी टनल’ बनाने की योजना शामिल है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वर्ष में एक बार नगर निगम अस्पतालों में मुफ्त फुल बॉडी चेकअप की सुविधा देने का भी वादा किया गया है।

घोषणा पत्र के अनुसार, ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे’ (‘Hindu Hriday Samrat Balasaheb Thackeray’) के नाम से हर वार्ड में 30 से 40 प्रकार के ब्लड टेस्ट और मुफ्त दवा देने वाले केंद्र शुरू किए जाएंगे। बरसात के दौरान मुंबई को जलभराव से बचाने के लिए आईआईटी जैसे संस्थानों की मदद से जापानी तकनीक अपनाने की योजना भी शामिल है।

मुंबई को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ‘जो मांगेगा उसके लिए टॉयलेट’ नीति लागू की जाएगी। साथ ही गैर-कानूनी रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर निकालकर मुंबई को पूरी तरह घुसपैठ मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया है। मुंबई नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग किया जाएगा और सभी ठेकेदारों के लिए सख्त पुलिस व कार्य सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा।

घोषणा पत्र में यह भी कहा गया है कि मुंबई नगर निगम में एक अलग ‘मराठी भाषा विभाग’ बनाया जाएगा। मराठी युवाओं की शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के लिए नई नीति लागू कर उन्हें उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही मुंबई नगर निगम के अस्पतालों को जोड़कर ‘हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे मेडिकल यूनिवर्सिटी’ (‘Hindu Hriday Samrat Shiv Sena Chief Balasaheb Thackeray Medical University’) की स्थापना की जाएगी, जिससे मेडिकल शिक्षा की सीटें बढ़ेंगी।

इसके अलावा संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों की स्मृति को संजोने के लिए हुतात्मा स्मारक चौक पर एक विश्वस्तरीय संग्रहालय बनाने का वादा भी भाजपा गठबंधन के संयुक्त घोषणा पत्र में किया गया है।

Mumbai : गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Govinda and his wife Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में...

Explore our articles