spot_img

Mumbai : भोजपुरी गीत ‘बह जाता आंखी से कजरवा’ हुआ रिलीज

मुंबई: (Mumbai) अभिनेत्री नीतू यादव और सिंगर बबिता बंदना का नया भोजपुरी गाना ‘बह जाता आंखी से कजरवा’ यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ है। बबिता की सुरीली आवाज और अदाकारा नीतू का जादू दर्शकों को लुभा रहा है।
इस गाने को बबिता बंदना ने अपनी खास शैली में गाया है। गाने में नीतू यादव ने अपनी गजब की परफॉर्म दी है, जिससे गाने में चार चांद लग गए हैं। गाने में नीतू के एक्सप्रेशन कमाल के नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। गांव के परिवेश वाली लोकेशन इस गाने की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। गाने में बबिता बंदना की आवाज का जादू भी दर्शकों पर खूब चल रहा है।

गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल से जारी किया गया है। गाने के लिरिक्स पंडित दुर्गेश ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है और इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। इस गाने के कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। कॉस्ट्यूम बादशाह खान की है, जबकि एडिट दीपक पंडित, डीआई रोहित सिंह ने किया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles