spot_img

MUMBAI : भिवपुरी रोड-कर्जत डाउन लाइन ट्रैफिक ब्लॉक

मुंबई : सेंट्रल रेलवे मुंबई मंडल 14 फरवरी 2023 /15 फरवरी 2023 से 18 फरवरी 2023/19 फरवरी 2023 मध्य रात्रि 01.50 बजे से 04.50 बजे (3 घंटे) तक डाउन लाइन में भिवपुरी और कर्जत स्टेशनों के बीच बीसीएम के काम करने के लिए एक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक संचालित करेगा। सभी 5 दिनों में उपनगरीय ट्रेनों के चलने का पैटर्न सीएसएमटी से कर्जत के लिए 00.24 बजे रवाना होने वाली लोकल को बदलापुर में समाप्त कर दिया जाएगा। कर्जत से सीएसएमटी के लिए 02.33 बजे रवाना होने वाली लोकल बदलापुर से चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि इन अवसंरचना ब्लॉकों के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

Explore our articles