2026 कार्य-रिपोर्ट का विमोचन
मुंबई : (Mumbai) भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान चौक स्थित DP रोड का उद्घाटन (inaugurated the DP Road at Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan Chowk) तथा आगामी वर्ष 2026 के लिए दर्शिका एवं पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा (former corporator Vinod Mishra) के कार्य-रिपोर्ट (Work Report) का विमोचन पालक मंत्री आशीष शेलार जी (Guardian Minister Ashish Shelar) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इसी अवसर पर हमनुम गृह निर्माण सोसायटी में 500 मीटर लंबी सीसी रोड का उद्घाटन भी विनोद मिश्रा के हाथों किया गया।
कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन समाज के नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहें। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए विनोद मिश्रा की सराहना की। पालक मंत्री आशीष शेलार ने अपने संबोधन में कहा कि दिंडोशी क्षेत्र में जो कार्य अब तक कोई नहीं कर सका, वह विनोद मिश्रा ने कर दिखाया है। गैस पाइपलाइन, सीसी रोड, पोस्ट ऑफिस, फायर ब्रिगेड, बीएमसी कार्यालय जैसी बुनियादी सुविधाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
स्थानीय जनता ने आगामी मनपा चुनाव में विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए विनोद मिश्रा के समर्थन में मतदान करने की घोषणा की। वहीं विनोद मिश्रा ने कहा कि पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेविका सुचित्रा नाइक, पी नॉर्थ के सहायक आयुक्त कुंदन वळवी, मौलाना जाबिर, इम्तियाज खिलजी, दाऊद भाई (former corporator Suchitra Naik, Assistant Commissioner of P North Kundan Valvi, Maulana Jabir, Imtiaz Khilji, Dawood Bhai) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में विनोद मिश्रा ने सभी नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


