spot_img

MUMBAI : बार पर छापेमारी, 30 पकड़े गए

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तारदेव इलाके स्थित बार पर छापेमारी कर पुलिस ने कम से कम 30 लोगों को अश्लील डांस करने के आरोप में पकड़ा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अंतर्गत काम करने वाले रंगदारी विरोधी प्रकोष्ठ ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की थी।उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्राहकों के अलावा बार के प्रबंधक, कैशियर, बारमैन और 12 वेटर सहित कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया है, और मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles