spot_img

Mumbai : ठाणे जिले में हिंदू नाम से रहने वाली बांग्लादेशी पोर्नस्टार रिया बर्डे गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में हिंदू नाम से रहने वाली बांग्लादेशी पोर्नस्टार रिया बर्डे को फर्जी दस्तावेज के साथ भारत में रहने के आरोप में हिल लाईन पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम रिया के भाई और बहन की तलाश कर रही है।

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रिया के बारे में गोपनीय जानकारी उसके ही मित्र प्रशांत मिश्रा ने दी थी। इसके बाद रिया और उसके परिवार के कागजपत्र की तलाश की गई । इसके बाद रिया बर्डे पर झूठे दस्तावेज के आधार पर भारत में रहने के मामले में बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में रिया के अलावा उनकी मां अंजलि बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपित बनाया है।

हिललाइन पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा रिया को पॉर्न इंडस्ट्री में आरोही के नाम से भी जाना जाता है। जांच में पता चला कि बांग्लादेश निवासी रिया की मां अंजलि अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। रिया की मां ने अमरावती के रहने वाले अरविंद बर्डे से शादी की, खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया और बाद में अपने और अपने बच्चों के लिए जाली जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जाली दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिकता पासपोर्ट प्राप्त कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं, जबकि पुलिस उसके भाई और बहन की भी तलाश कर रही है। रिया को पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक तस्करी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

Dallas Open : बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

डलास : (Dallas) अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन (American tennis player Ben Shelton) ने शानदार वापसी करते हुए रविवार रात हमवतन टेलर फ्रिट्ज़ (Taylor...

Explore our articles