मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 22927/22928 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस (Bandra Terminus-Ahmedabad Lokshakti Express) का 04 सितंबर, 2025 से सफाले स्टेशन (Safale station from 04 September 2025) पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस से 4 सितंबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22927 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस सफाले स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 21:07 बजे सफाले स्टेशन पहुंचेगी और 21:09 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, अहमदाबाद से 04 सितंबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22928 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोकशक्ति सफाले स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 03:47 बजे सफाले स्टेशन पहुंचेगी और 03:49 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा (trains can be obtained at www.enquiry.indianrail.gov.in) सकती है।


