spot_img

Mumbai : बॉलीवुड की ‘नकली दुनिया’ पर फूटा बाबिल खान का गुस्साभावुक वीडियो वायरल, सोशल मीडिया से खुद को किया अलग

मुंबई : (Mumbai) दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अपना गहरा आक्रोश जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल दो भावुक वीडियो में बाबिल ने इंडस्ट्री में फैले पक्षपात और दिखावे के माहौल पर कड़ी टिप्पणी की है। वीडियो में बाबिल फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके फैन्स भावुक हो गए हैं।

कई सितारों का नाम लेते हुए उठाए सवाल
बाबिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो साझा किए, उनमें उन्होंने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, आदर्श गौरव और राघव जुयाल जैसे नाम लेते हुए कहा कि इंडस्ट्री बेहद ‘बदतमीज’ और ‘बकवास’ हो चुकी है। उन्होंने यहां तक कहा, “बॉलीवुड अब तक की सबसे नकली इंडस्ट्री है, लेकिन कुछ लोग हैं जो इसे बेहतर बनाना चाहते हैं।”

भावुक होकर तोड़े सोशल मीडिया से रिश्ते
वीडियो वायरल होने के बाद बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। माना जा रहा है कि उनके इमोशनल ब्रेकडाउन और लोगों की तीव्र प्रतिक्रियाओं के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।

Explore our articles