spot_img

Mumbai : मुंब्रा पुलिस थाना सहायक पुलिस उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे मनपा क्षेत्र में मुंब्रा पुलिस स्टेशन में कार्यरत सहायक पुलिस उप निरीक्षक 49 वर्षीय शशिकांत लक्ष्मण भालेराव (Shashikant Laxman Bhalerao) को कल 26सितंबर 2025को दोपहर 1.15 बजे मुंब्रा पुलिस स्टेशन के रायटर रूम में शिकायतकर्ता से पच्चीस हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष नवलगी (Police Inspector Santosh Navalgi of the Thane Anti-Corruption Bureau) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।करीब दो घंटे बाद मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दोपहर तीन बजे ठाणे ब्यूरो की तरफ से भालेराव के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।ठाणे ब्यूरो द्वारा आज बताया गया है कि मुंब्रा पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस उप निरीक्षक शशिकांत लक्ष्मण भालेराव ने शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज मामले में कार्यवाही से बचाने के लिए पचास हजार रुपए की मांग की है थी।

शिकायतकर्ता ने इसके बारे में 25सितंबर को ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो को इस मामले में अवगत कराया था और ब्यूरो ने अपनी छान बीन में इसे सही पाया था।इसी बीच सहायक पुलिस उप निरीक्षक (Assistant Police Sub-Inspector) (APSI) को शशिकांत लक्ष्मण भालेराव (Shashikant Laxman Bhalerao) ने मांगी गई रिश्वत की राशि घटाकर पच्चीस हजार कर दी थी।इसी तारतम्य में कल 26 सितंबर 2025को शिकायतकर्ता से मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस उप निरीक्षक शशिकांत लक्ष्मण भालेराव दोपहर सवा बजे के दरम्यान मुंब्रा पुलिस स्टेशन (Mumbra Police Station) के रायटर कक्ष में 25हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार कर रहे थे ठाणे ब्यूरो द्वारा हिरासत में लिए गए।यह कार्यवाही ठाणे ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील (Thane Bureau Shivraj Patil) के मार्ग दर्शन में की गई है।

Explore our articles