
मुंबई : (Mumbai) प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के ऐलान के बाद सुर्खियों में आए गायक अरिजीत सिंह (singer Arijit Singh) को लेकर एक नई और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें आमिर खान को पश्चिम बंगाल के जियागंज (Aamir Khan at Arijit’s house in Jiaganj, West Bengal) स्थित अरिजीत के घर पर देखा गया था। इन तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब खुद आमिर खान की पोस्ट ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आमिर और अरिजीत साथ बैठे नजर आ रहे हैं। अरिजीत के हाथ में गिटार है और दोनों किसी चर्चा में डूबे दिख रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “हमारी फिल्म ‘एक दिन’ (‘Ek Din’) में अपनी आवाज देने के लिए अरिजीत आपका आभार। आपके, आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए 4 दिन जादुई थे। खूब सारा प्यार।” इस पोस्ट से साफ हो गया है कि अरिजीत ने संन्यास के ऐलान के बावजूद इस खास प्रोजेक्ट के लिए गाना रिकॉर्ड किया है।
फिल्म ‘एक दिन’ में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी (Aamir Khan’s son Junaid Khan and South Indian actress Sai Pallavi) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा 16 जनवरी को की गई थी। सुनील पांडे के निर्देशन (Directed by Sunil Pandey) में बनी यह फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अरिजीत की वापसी की खबर से उनके फैंस में एक बार फिर उत्साह की लहर दौड़ गई है।


